16 को खण्डग्रास चन्द्रग्रहण, 3 घण्टे दिखेगा विश्व गोलीय घटना का नजारा
![]() |
| सांकेतिक तस्वीर |
आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 16 जुलाई को चन्द्रग्रहण होगा। यह ग्रहण पुरे भारत में दिखाई देगा। चन्द्रग्रहण 16 जुलाई की मध्य रात्रि में 1: 30 बजे से शुरू होकर 17 जुलाई को सुबह 4:30 बजे खत्म होगा। इसके पहले शाम को 4:31बजे से सूतक काल शुरू होगा।
विगत वर्ष भी आषाढ़ पूर्णिमा के दिन 27, 28 जुलाई की मध्य रात्रि को खग्रास चन्द्रग्रहण लगा हुआ था। लेकिन इस साल लगभग तीन घण्टे तक आकाश में अदभुत नजारा देखा जा सकता है। रात 1:30 बजे ग्रहण का स्पर्श होगा। रात 4:30 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। चन्द्रग्रहण का कुल अवधि 2 घण्टे 59 मिनट के आस पास होगी अधिकतम ग्रास रात 3:01 बजे तक दिखाई देगा।
इसकी जमकारी प्रसिद्ध पंडित सह ज्योतिषि रणधीर कुमार ने दी उन्होंने बताया की उस ग्रहण का स्पर्श उ.षा. नक्षत्र 1चरण धनुराशि में तथा मोक्ष उ.षा.2 चरण मकर राशि में होगा । अतः इस नक्षत्र राशि में जन्म लेने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.