सावन के दूसरी सोमवारी को देवनवन शिवधाम में लगा रहा भक्तों का तांता
सहरसा से सरफराज खान की रिपोर्ट।
सावन के दूसरी सोमवारी के सुभअवसर पर पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे शाहपुर गांव में अवस्थित देवनवन शिवधाम की पूजा के लिए दूसरी सोमवारी को कोसी इलाके के हजारों लोग जमा हुए। मुंगेर गंगा घाट में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दूसरी सोमवारी में देवनवन शिवधाम में जलाभिषेक किया।
मंदिर की परिक्रमा धूप की परवाह किए बिना सुबह से ही करते रहे और लोगों का तांता लगा रहा। शाहपुर, बलवा, ढेंगा, नवहट्टा, कुम्हरोली, मोहनपुर, एकाढ़, तराई, हेमपुर, केदली, पहाड़पुर, गंगापुर होईरला समेत कई गांवों के लोग खासकर महिलाएं पहुंचकर जलाभिषेक किया। मंदिर के चारों ओर चबूतरा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में कठिनाई भी उत्पन्न हुई, लेकिन श्रद्धा भक्ति के स्थान पर लोगों ने कठिनाई को नजरअंदाज किया। मंदिर के पुजारी शिवजी झा ने बताया कि देर शाम को देवनवन शिवधाम प्रांगण में भजन व जागरण का आयोजन किया गया है।
देवनवन बाबा के सृंगार के लिए पूरी तैयारी की गई है। एवं मन्दिर कमिटी के अध्यक्ष मन्नु रिस्की ने बताया कि जिले के विभिन्न गाँव से एक हज़ार से अधिक मोटरसाइकिल बम पूरे साज़ बाज के साथ दिनांक 04.08.2019 को मुंगेर गंगा घाट जल लाने के लिए प्रस्थान करेंगे और तीसरी सोमवारी को देवनवन शिवधाम में जल अर्पित करेंगे। वहीं अन्य शिवालय में भी सावन को लेकर उल्लास दिखा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.