रामगढ़वा: सरकारी कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मियों ने लिया मद्य निषेध संकल्प
मुख्यमंत्री निर्देशानुसार मद्द निषेध के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु रामगढ़वा प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालय के परिसरों में पदाधिकारी व कर्मियों ने सोमवार को मदिरा का सेवन नही करने और दुसरे लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने हेतु संकल्प लिया गया। उक्त बातों की जानकारी बताते हुएं रामगढ़वा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ पासा ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संकल्प शपथ अपने कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मियों के साथ लिया।
मैं निष्ठापूर्वक संकल्प लेता हुँ कि शराब का सेवन नही करूँगा, क्योंकि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।साथ ही दुसरे लोगों को भी शराब से दुर रहने के लिए प्रेरित करूँगा। संकल्प के बाद शपथ-पत्र कार्यालय प्रधान को सौप दिया गया।
वही रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय के परिसरो में अंचल, सीडीपीओ,मनरेगा,बीएओ कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मियों ने भी शराब संकल्प शपथपत्र लिया गया। मौके पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सीओ उमेश कुमार, मनरेगा पीओ आश्वनी कुमार, सीडीपीओ जयमाला कुमारी, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डां० प्रहस्त कुमार, डां० पासा, बीएम पाल, जेयाउल हक, सुशांत कुमार, लीली कुमारी, आशाकर्ता रेशमी कुमारी सहित पदाधिकारी व कर्मी लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.