रामगढ़वा में आरटीपीएस केंद्रों का हुआ उद्घाटन
रामगढ़वा (एम०कुमार)।
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा पंचायत में सोमवार को लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं पंचायत के मुखिय चन्द्रिका प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस उपलक्ष्य में बीडीओ श्री सिंह ने ग्रामीणो को संबंधित करते हुए बताया कि सरकार के द्बारा इस लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत आरटीपीएस काउंटर प्रत्येक पंचायतों में खोली जा रही हैं। पंचायत के लोगों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, दाखिल खारिज का आवेदन करने के लिए प्रखंड मुख्यालय में जाना पड़ता था जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी होती थी।
इस परेशानी के कारण अब ग्रामीण लोगों को उपरोक्त कार्यो का आवेदन पंचायतों में ही करेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत के कार्यो को पंचायतों में ही नियमानुसार आरटीपीएस काउंटर संबंधित कार्यो का निपटारा करेंगे और पंचायत के कर्मी पंचायत में ही कार्य करेंगे। वही मुखिया चन्द्रिका प्रसाद ने बताया कि यह आरटीपीएस काउंटर खोलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगा और प्रखंड कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।
मौके पर सरपंच राजा सहनी, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द पांडेय, वार्ड सदस्य श्री राम कुमार एवं पंचायत के गणमान्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.