घोड़ासहन: भारत नेपाल सीमा से पिकअप सहित दो मवेशी तस्कर गिरफतार
- गिरफतार दोनों तस्करो को जितना पुलिस के हवाले किया गया
- एक सप्ताह के अंदर एसएसबी की दूसरी करवाई से पशु तस्करो में हड़कम्प
राहुल कुमार, घोड़ासहन।- गिरफतार दोनों तस्करो को जितना पुलिस के हवाले किया गया
- एक सप्ताह के अंदर एसएसबी की दूसरी करवाई से पशु तस्करो में हड़कम्प
भारत-नेपाल सीमा के अगरवा गाँव के पास से आज सुबह में अठमुहान एसएसबी ने पिकअप पर लदे मवेशी सहित दो तस्करों को फिर गिरफतार किया है। गिरफतार तस्कर का नाम विक्रम यादव व जीतेन्द्र यादव है दोनों की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुरवा गाँव निवासी की रूप की गयी है।
एसएसबी 71वीं वाहिनी ए समन्वय अठमुहान के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर अभय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह गष्ती के दौरान भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहे पिकअप को जवानों ने रोक कर जांच किया। जांच के दौरान तस्करी के लिए लेकर जा रहे 2 भैंस तथा 2 पाड़ा को जप्त कर लिया । जिसे आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जितना पुलिस को सौंप दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.