Breaking News

वाल्मीकिनगर टाइगर प्रोजेक्ट जंगल से भटक दस फीट का अजगर सांप पहुंचा चौहट्टा गांव, ग्रामीणों मे अफरातफरी

डेली मे रखे पकड़े गए अजगर
मैनाटांड़ से मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट।
वाल्मीकिनगर टाइगर प्रोजेक्ट के जंगल से सटे थरूहट क्षेत्र के चौहट्टा गांव में रविवार को अलहे सुबह अजगर सांप देखने से लोगों मे अफरातफरी मच गई।इस संबंध में बताया जाता है की गांव के बाहर खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई। खासे हंगामे के बीच रेंगता हुआ विशाल अजगर सड़क पार कर चौहटा पंचायत भवन के पास नाला में समा गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस को दी।


मौके पर पहुंचे वन विभाग के वन कर्मी कलाम अंसारी, नवल बीन व ओम प्रकाश शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को नाला से बाहर निकाला । रस्सी व टोकरी की सहायता से बाहर निकाले गए अजगर को बोरे में बंद कर मानपुर के जंगल में छोड़ा गया। वन परिसर पदाधिकारी सुनील पाठक ने बताया की अजगर 10 फुट से कुछ अधिक लम्बा था। उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया । पकड़ने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। इस दौरान आसपास कि लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ।मौके प

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.