Breaking News

रामगढ़वा: दो वर्षों का रिकार्ड और टुटान की मरम्मती नहीं होने से बाढ़ का खतरा मंडराया

रामगढ़वा से रिपोर्ट, एम० कुमार।
पिछले वर्ष का रिकार्ड के तुलनात्मक इस साल भी कलिकापुर गांव के समीप तिलावे पुल से दक्षिण दिशा में  तिलावे नदी के कटान की मरम्मती नहीं होने से तिलावे नदी की धार धनहर दिहुली, पखनहिया पंचायत के कालिकापुर, खोड़वा, पोखरिया गाँव की तरफ मुड़ गई है।

इससे मुड़वा, सकरार पंचायत के दोस्तियां, मुशहरी हसनपुरा, मुशहरी बहुअरी सहित दर्जनों गाँव के खेतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वही शिवनगर पंचायत, मंगलपुर पंचायत के स्थित गांवों में भी काफी पानी आने से बांध टूटी दिख रही हैं। पानी का दबाव ज्यादा है जिससे इन ग्रामों में भी बाढ़ का पानी के घुसने की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं।

पिछले वर्ष सैकड़ो हेक्टेयर किसानों की फसल बरबाद हो गई थी। नदी का बाँध नही बाधी गई तो इस बार भी वही समस्या बना रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.