घोड़ासहन: मानव सेवा सदन द्वारा बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया गया
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
शनिवार को मानव सेवा सदन(ट्रस्ट) अंतर्गत बाबू लाल लाठ स्थल पुरनहिया, घोड़ासहन के तत्वाधान में बाढ़ राहत सामग्री एवं वस्त्र का वितरण मैनेजर सुदेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। बसवरिया, यादवपुर, भोड़हर कवैया पथ पर भी असहाय गरीब महिलाओं को धार पार कराने में मानव सेवा सदन के सदस्य सहयोग करते दिखे।
बाढ़ पीड़ितों में टी-शर्ट, गंजी, साड़ी, चिउरा, मीठा समेत खाद्य सामग्री का 100 पैकेट वितरण किया गया। सड़क पर 3 फीट पानी होने के कारण बसवरिया, भोड़हर, कवैया पथ बंद है। बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में समिति सदस्य एवं ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया गया। मौके पर जनार्दन यादव, सुरेश यादव, मनीष कुमार, चंदन कुमार, सनी जायसवाल, राजू कुमार, गौतम कुमार, नितेश कुमार, राजेंद्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.