Breaking News

पश्चिमी चंपारण: बाढ़ के पानी से जिंगना का संपर्क बाधित, आवागमन ठप

फ़ोटो- अमित कुमार
मैनाटाँड़। थरूरहट क्षेपत्र के मानपुर जिंगना मुख्य पथ में पचगछिया बगीचा के पास बाढ़ के पानी के दबाव से संपर्क भंग हो गया है। जिससे जिंगना के ग्रामीणों का आगमन बिल्कुल बाधित है। ग्रामीण भरत पंजियार, राजकिशोर कुमार, विनोद प्रसाद, करण कुमार आदि ने बताया कि 2017 के बाढ़ में ही पचगछिया के पास बाढ़ के पानी से मानपुर जिगना मुख्य पथ ध्वस्त हो गया था। 

उसके बाद से अभी तक ध्वस्त सड़क को नहीं बनाया गया।हर साल बाढ़ के पानी से सड़क संपर्क से हम लोग कट जाते हैं। पानी जब खत्म हो जाता है तो बगीचा होकर जैसे तैसे हम लोग आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पचरौता के तरफ से आने वाली सड़क में भी पुल के आगे बाढ़ का पानी  चढ जाने से आवागमन बाधित है। 

आवागमन बाधित होने से जंगल के किनारे जिंगना गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आम दिनचर्या की समान खरीदने के लिए भी लोगों को पानी पारकर जान हथेली पर रखकर रामपुर सहित अन्य जगह जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर अविलंब ध्वस्त सड़क के मरम्मति की मांग की है ताकि जिंगना के लोगों का आवागमन बहाल हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.