Breaking News

ब्रेकिंग: झौआराम में बस पलटने से 1 की मौत, दर्जनों घायल

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
घोड़ासहन से ढ़ाका जाने के क्रम में झौआराम चौक पर BR 06 PB1396 नम्बर की भवानी बस ज्यादा गति होने के कारण पलट गयी है। यह बस घोड़ासहन से अपने निर्धारित समय 5:12 pm पर खुली थी। लगभग 6 बजे के करीब झौआराम चौक पर अधिक गति होने के कारण पलट गई।

वही घटनास्थल से 1 आदमी के मृत और लगभग दर्जनों व्यक्तियो के घायल होने की सूचना मिल रही है।  मौके पर जेसीबी द्वारा राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है। वही मृतका की पहचान बिसरहिया निवासी 47 वर्षीय फूलमती देवी के रूप में कई गई है। 
घायलों मे घोडासहन के स्वास्थ्यकर्मी खजांची पासवान, चिरैया बटौआ शत्रुघ्न कुमार, सीतामढी के राम भरोस, घोडासहन श्रीपुर राजन, ढाका के उषा देवी, चिरैया सपगाढा के अवधेश सिंह सहित दर्जनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गया है।सभी घायलों को मोतिहारी एम्बुलेंस से लदवा कर भेजा गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.