Breaking News

मोतिहारी: धूमधाम से निकला भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

God-jagannath-ki-rathyatra
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मोतिहारी-भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथयात्रा रुलही कोलनी न 02 मे काफी धूमधाम से मनाया गया।सुबह 7 बजे से पूजा पाठ के साथ दोपहर मे 56 भोग के बाद 2 बजे से 3 बजे तक महा प्रशाद का भंडारा हुआ,ओर 3 बजकर 2 मिनट पर भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी, बहन सुभद्रा जी रथ से भ्रमन मे निकले। जो लगभग 2 किलो मीटर तक रथ को रस्सी के सहारे खींचा गया। जिसमे हजारो की संख्या मे श्रदालु पहुंचा। भीषण गर्मी को झेलते हुए ज्यादात्तर महिलाओं ने रथके रस्सी खींचने के लिए उत्साहित के साथ आए,ओर भगवान के श्री रथ को खिंचे।समस्त ग्रामीनो के सहयोग से इस बार रथ यात्रा को मनाया गया।



बेतिया से आए हुए एक महिला श्रदालु अस्थमा का मरीज था। जो दो मिनट भी अस्थिर नही रह सकती थी, लेकिन श्री जगन्नाथ जी के रथ के रस्सी छूते ही उसकी अस्थमा गायब हो गई ओर ओ महिला लगातार लगभग 2 किलोमीटर तक रथ के रस्सी को खींचते हुए गई, ओर फिर वापस प्रभु के मौसी के घर तक रथ के साथ आई।ऐ सत्य है की जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगा,ओ श्री जगन्नाथ जी पूरा करता है,ऐ श्री मद भागवत मे लिखा है।काफी सुन्दर ढंग से रथ को सजाया गया था,जो यंहा के लिए इतिहांस बन गया।आगे साल भी बड़ी धूमधाम से मनाया जायगा,मेला भी लगाया जायगा,जिस मेला का नाम होगा रथेर मेला।स्व० ड़ा कांतिलाल देवनाथ जी ने यंहा आज से 40 साल पहले श्री जगन्नाथ जी के रथयात्रा का सुभारम्भ किया था,लेकिन रथ लकड़ी का होने से पानी मे भींगकर सड़ गया,ओर उसके बाद केवल मंदिर मे पुजा पाठ होता था,आज उनके आशिर्वाद से उनके तीनो लड़के ने फिर से रथ निकालने हेतु कमर कस लिया,ओर उनके सपनो को पूरा किया।एक बात सत्य है की यह श्री जगन्नाथ जी के मंदिर जागृत है।इनके द्वार पर जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगते है ओ पूरा होता है।



यह मंदिर मोतिहारी से मात्र 5 किलोमीटर रुलही कोलनी मे है।मंदिर के अध्यक्छ बलराम जी कहते है की सब कुछ प्रभु के कृपा से होता है। ग्रामीण मदन कुमार, प्रवीन कुमार, विजय, गणेश, सुरेश, रबि, पुलक, दिनेश, चन्दन, कार्तिक,संजू,सुनील,अमूल्य निपेंन, सोनाराम, हरिभक्त, सनिराम, प्रकाश, परशुराम सहित सैकड़ो लोगों ने बताया कि आज तक कोई भी भक्त इस मंदिर से खाली हाथ नही लौटा। सच्चे मन से जो भी भक्त मन्नत मांगता है वो पूरा होता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.