Breaking News

सारण: गरखा सीओ ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया कानून का डण्डा

पन्नालाल कुमार, सारण।
गरखा अगर आपकी जमीन छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर है या ऐसी सड़क के किनारे है जहाँ सड़क के दोनों तरफ सरकार की जमीन है तो आप उसका निजी इस्तेमाल नही कर सकते हैं। जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर गड़खा प्रखंड के सीओ मोहम्मद इस्माइल ने सड़क के किनारे सरकारी नाले और पइन को भरकर बनाये गए निजी रास्तो को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।


गड़खा प्रखंड के जासोसती फ्लाईओभर से लेकर सरायबख़्स तक दो दर्जन से ज्यादा जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और अगर दुबारा किसी ने पुनः सरकारी भूमि का प्रयोग निजी हित मे किया तो कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.