मनरेगा योजना के तहत निर्मित चबूतरे धसने से ग्रामीणों में आक्रोश
अमनौर (सारण)। प्रखंड के अपहर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत निर्मित चबूतरे धंसने से स्थानीय लोगों मे रोष व्याप्त है. बताया जाता है कि अपहर पंचायत के शिव मंदिर के सामने मनरेगा योजना से लगभग दो लाख रुपये की लागत से निर्मित चबुतरे व उसके आसपास मिट्टी करण कार्य कराये अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ है कि अभी से ही धंसने लगा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने संवेदक द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि निर्माण के बाद अभी चबूतरे का उपयोग भी नहीं किया गया और चबूतरे जगह जगह से दरकने व धंसने लगा है।
इससे साफ जाहिर होता है कि चबूतरे के निर्माण में गुणवत्ता का मापदंड पुरा नहीं किया गया है. जिससे नव निर्माण के बाद से ही चबूतरे टूटना व धंसना शुरू हो गया है. संवेदक द्वारा इस योजना का कोई प्राकलन राशि का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. स्थानीय डॉ राकेश कुमार सहीत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासनिक उच्चाधिकारियों से इसकी जांच की मांग की है. अमनौर बीडीओ विभू विवेक ने बताया कि इसकी शिकायत अभी तक मुुझे नहीं मिला है शिकायत मिलने पर इसकी जांच की जायेगी.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.