Breaking News

माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन द्वारा एकमा में आयोजित किया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

पन्नालाल कुमार, सारण।
फूलों की सुगन्ध जैसे दूर-दूर तक के वातावरण को सुगंधित कर देती है, उसी प्रकार जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी संगठन के विचारों की खुशबू भी विभिन्न प्रखण्डों में फैलती जा रही है।

इलाज करते डॉक्टर
इस संगठन की एकमा की प्रखंड ईकाई के द्वारा आज कर्णपुरा गाँव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अमित तिवारी द्वारा मरीजों का निःशुल्क ईलाज किया गया व दवाईयां भी बांटी गई। लगभग 90 की संख्या में रोगियों का ईलाज हुआ। मरीज इलाज और मुफ्त दवा मिलने के उपरांत बेहद ख़ुश दिखे। ग्रामीण जनता ने इस प्रकार के आयोजन के लिए संस्था की पहल की प्रसंशा की।


जनरल फिजिशियन डॉ अमित तिवारी एवं प्रखण्ड अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। डॉ तिवारी ने कहा कि यह चिकित्सा शिविर समाजोपयोगी और जरुरतमंदों के लिए वरदान है। ऐसे समाजपयोगी कार्यों में मैं हमेशा संगठन के साथ हूँ।

ऋतुराज सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य विचारधारा में बदलाव लाना है। हर मनुष्य में गलतियां होती है, लेकिन इसे धीरे-धीरे दूर करना एवं सकारात्मक माहौल बनाना है, इसकी शुरुआत अपने-आप से ही कि जाती है। संगठन के द्वारा विभिन्न ऐसे कार्य किये जायेंगे जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आये। यह सभी का संगठन है। शिविर में मेडिकल स्टाफ़ के रूप में संजीव कुमार सिंह एवं सोनू कुमार यादव थे।


शिविर के आयोजन में अध्यक्ष ऋतुराज सिंह के साथ ही मनोरंजन सिंह, प्रवीण सिंह चंदेल, बड़ू सिंह, कमलेश सिंह, सुग्रीव सिंह, मुन्ना सिंह फौजी, नीरज सिंह, हरेराम महतो, अमित महतो , चंदन दुबे, बाचस्पति दुबे, राजू शर्मा एवं अन्य ग्रामीण जनों का भरपूर सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.