घोड़ासहन: चवर में घास कटाने गयी तीन बच्चियां डुबी, 1 की मौत
दो को निकाला गया जबकि एक की डूबने से हुई मौत
राहुल कुमार, घोड़ासहन।
बनकटवा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पकही गाँव में शनिवार की दोपहर को चँवर में घास काटने गयी तीन लड़कियों में से एक की गढ़े में गिरने से मौत हो गयी है। खबर मिलते हीं गाँव में पहुँची लखौरा थाना की पुलिस नें शव को अपने कब्जे में लेकर पोष्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। वहीं सीओ रणधीर कुमार कागजी कोरम पूरा करते हुए सरकारी प्रावधानों के अनुकूल मुवावजे हेतु वरीय पदाधिकारी को लिखित रूप में अवगत कराने की बात कही।
जानकारी देते हुए बनकटवा प्रमुख गीता देवी नें बताया कि तीयर व जमुनी नदी में आयी बाढ़ के पानी का खतरा पकही गाँव पर पुनः मँडराने लगा है। आज वार्ड नं0-12 निवासी हरिशंकर प्रसाद यादव की दो पुत्रियां उजाला व पूनम सिकन्दर राय की पुत्री अश्मिता के साथ चँवर में घास लाने गयी थी। घास काट कर घर लौटने के क्रम में खेत के मेड़ पर से पैर पिसल जाने के कारण तीनों हीं एक-दूसरे को बचाने के क्रम में पानी से भरे गहरे खाई में गिर गयी।
बहुत प्रयास के बाद पूनम व अश्मिता को तो बचा लिया गया मगर नियति नें उजाला कुमारी(12वर्ष) का साथ नहीं दिया। उजाला को नहीं बचाया जा सका है। उसका शव बरामद हो गया। उजाला चार बहनों व एक भाई में दूसरे न0 पर थी ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.