पश्चिमी चम्पारण: बाढ़ से प्रभावित इलाकों में आवागमन गंभीर समस्या बनी
पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के डुमरी महानवा पंचायत में बाढ़ के कारण आवागमन बंद
घनश्याम, बेतिया।
पश्चिम चंपारण जिले के दर्जनों पंचायतों में बाढ़ का पानी अभी भी जामा है सबसे ज्यादा मझौलिया प्रखंड के डुमरी पंचायत का आवागमन मुख्यालय से बंद हो चुका है ।
पानी के कारण कई वार्ड के समान नजर आ रहे हैं ज्ञात हो कि दर्जनों घर पानी घुसने के कारण डुमरी महनवा के लोग रोड पर अपना आशियाना बनाए हुए हैं। वह नए आए अंचलाधिकारी एम जावेद ने तिरूवाह क्षेत्र का जायजा लिया। कर्मचारियों को बाढ़ पर नजर बनाए रखने को कहा और लोगों से एहतियात बरतने को कहा। वही संदर्भ में डुमरी पंचायत के मुखिया सोनू राय ने कहा कि बाढ़ से हमारे पंचायत में काफी नुकसान हुआ है फसलें बर्बाद हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन अभी तक मौन हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.