Breaking News

पश्चिमी चम्पारण: 27 लाख के पोकलेन से हटेगा नालों व शहर का कचरा: गरिमा

घनश्याम कुमार, बेतिया। पोकलेन से शहर के अनेक नालों की सफाई पहले से बेहतर हुई है। जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचन्द देवरे की पहल से मिली इस उपलब्धि को हमने एक उपयोगी उदाहरण के रूप में लिया है। इसको लेकर नप प्रशासन ने 'जेम' (गवर्नमेंट ई. मार्केटिंग) के पोर्टल से करीब 27 लाख की पोकलेन मशीन के साथ हर वार्ड के लिए 39 मिनी टीपर खरीद की प्रक्रिया तेज कर दी है। 


पोकलेन के साथ करीब 7-7 लाख के मूल्य वाले 39 मिनी टिपरों की खरीदारी सरकार से निर्धारित प्रावधान के तहत एक सप्ताह में ही हो जाने की उम्मीद है। कुल 3 करोड़ के इन सफाई संसाधनों के नगर परिषद में सम्मिलित होने की इस उपलब्धि को  पार्षदगण के साथ शहर की सम्मानित जनता से साझा करते हुए इस गौरवपूर्ण पहल पर मैं हार्दिक आनन्द की अनुभूति हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.