Breaking News

घोड़ासहन: अरुणा नदी में नहाने गए बच्चे की डूब कर मौत

राहुल कुमार, घोड़ासहन। 
अरुणा नदी में आये पानी में नहाने के क्रम में 7 वर्षीय गोलू कुमार की डूब कर मौत हो गयी , घटना बुधवार की शाम चार बजे की बतायी जाती है, बताया जाता है की स्कूल से आने के बाद गोलू अपने दोस्तों के साथ घर के पास में अरुणा नदी में नहाने चला गया। 

जहाँ अत्यधिक पानी होने के कारण डूब गया, मृतक की पहचान झौरखर थाना क्षेत्र के अठमोहान गाँव निवासी संतोष गिरी के पुत्र के रूप में की गयी है। इधर परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही रात्रि में दाह संस्कार कर दिया ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.