Breaking News

अठमोहान एसएसबी ने 66 पीस मोबाइल के साथ 2 शटर चोरों को किया गिरफ्तार

घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण।
अठमोहान एसएसबी ने सीमा क्षेत्र से 66 पीस मोबाइल के साथ 2 अंतरराष्ट्रीय सटर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सटर चोरो  का नाम बड़का आठमोहान निवासी दो भाई मेराज व रेयाज बताया जा रहा है। 


एसएसबी आठमोहान के कंपनी कमांडर अभय सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर दोनों तस्करों को नेपाल सीमा में प्रवेश से पहले ही घोड़ासहन थाना के श्रीपुर खास के पास गिरफ्तार कर लिया गया। वही इनके पास से समसुंग, ओप्पो, रेडमी सहित अन्य कंपनी के 66 मोबाइल, 1 स्क्रू ड्राइव, 6 हैंड ग्लब्स, 29 मोबाइल चार्जर, 27 डेटा केबल जप्त किया गया है। जप्त मोबाइल व बाइक की कीमत करीब 10 लाख रु आंका जा रहा है। 

बताया कि उक्त मोबाइल राजस्थान के झुनझुन जिला अंतर्गत चीरावा थाना के एक दुकान से चोरी की गई है। जिसे ये लोग नेपाल में बेचने के फिराक में थे। कागजी प्रक्रिया के बाद इसे घोड़ासहन पुलिस को सौंप दिया गया है। छापेमारी टीम में एसएसबी के हेड कांस्टेबल उदय भान यादव, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, कंस्ट्सबले पाप्पू कुमार, कांस्टेबल सन्दीप कुमार, कांस्टेबल दयाशंकर आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.