Breaking News

बाल संरक्षण, बाल मजदुरी, बाल विवाह एवं मानव तस्करी को रोकथाम के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार मोतिहारी में प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर के द्वारा बाल सुरक्षा के लिए SJPU, JJ ACT , CHIlD LABOUR, POCSO एवं HUMAN TRAFFICKING पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यलय का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्धघाटन दीप प्रज्जवलित कर अपर पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने किया। कार्यक्रम का स्वागत डॉ० विजय कुमार शर्मा ने किया।
        इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस को बाल संरक्षण, बाल मजदुरी, बाल विवाह एवं मानव तस्करी को रोकथाम तथा इससे जुड़े अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया के तहत दंडात्मक कार्रवाई करना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए०एस०पी० मोतिहारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से पुलिस संवेदनशील होंगे एवं पॉस्को, बाल  मजदूरी, मानव तस्करी से जुड़े कानूनी तथ्यों की जानकारी बढ़ेगी जिसके कारण पुलिस अभियुक्तों के प्रति उचित कानूनी कार्यवाही करेंगी। इस कानूनी कार्रवाई के पश्चात समाज मे लोगों को दंडात्मक कार्यवाई की जानकारी मिलेगी।  जिससे जो भी व्यक्ति इसमे संलिप्त होंगे उनको पुलिस द्वारा कार्रवाई के कारण इस तरह के गुनाहों में गिरावट आयेगी।


प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ( अधिवक्ता) एवं निकीता (अधिवक्ता) ने सरल एवं सहजता के साथ प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सवाल जवाब का दौर चलता रहा । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्देश संस्था से मधु कुमारी, आडिया संस्था से दिग्विजय कुमार के साथ प्रयास संस्था के  सोनेलाल ठाकुर, विजय कुमार शर्मा, राज गुप्ता, अमीत कुमार, आशुतोष अमन एवं रंजन किशोर मिश्रा उपस्थित थे। एवं जिला के सभी जुवेनाइल पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.