Breaking News

सीतामढ़ी: शहर के प्रसिद्ध मनोज सर्जिकल दवा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 को लगी गोली

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।  ज़िले में अपराधी बेलगाम हो गए है।अपराधी यो का तांडव जारी है। बेलगाम अपराधियो पर अंकुश लगाने में पुलिस नकारा सावित हो रही है। अभी ताजा घटना शहर की है। जहाँ बाइक सवार दो अपराध शहर के प्रसिद्ध  मनोज सर्जिकल दवा पर तबातोड़ चार राउंड फायरिंग की। इस घटना में  उक्त दुकान पर बैठे डॉक्टर एस सी सरकार को एक गोली लगी। इसकी गंभीर स्थित को देख लोगो ने शहर स्थित डॉ बरुण के क्लिनिक भर्ती कराया जहा उसकी इलाज चल रही है।  इस वरदात की खबर मिलते ही शहर में अफरा तफरी मच गई। मौके  पर उपस्थित लोगों  ने जमकर पुलिस के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस कप्तान सहित कई पुलिस अधिकारी व कई प्रशासनिक अधिकारी के साथ नव निर्वाचित सांसद सुनिल कुमार पिंटू पहुँचे। इस मामले में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ बरुण ने बताया कि घायल डॉ ए स सी सरकार खतरे से बाहर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.