सीतामढ़ी: क्षेत्र में फैली सनसनी, दिनदहाड़े दो पेट्रोल पंप की हुई लूट, एक को गोली लगी
विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
बथनाहा थाना क्षेत्र के एन एच सतहत्तर योगिवाना में अवस्थित अजित साई एच पी पेट्रोल पंप व निर्मला पेट्रोलियम पाँच माइल को लगभग आधा दर्जन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने लूटकर इलाके में सनसनी फैला दिया । प्रबंधक सियाराम से प्राप्त जानकारी के अनुसार काला व उजला रंग की दो अपाचे मोटरसाइकिल योगिवाना स्थित पेट्रोल पंप पर लगभग छः नकाबपोश हथियार लहराते दिन के लगभग एक बजे पेट्रोल पंप पर आये। दो नकाबपोश मोटरसाइकिल पर ही स्टार्ट पोजीशन में ही बैठे रहे व चार हथियार बंद नकाबपोश नोजलमैन व पेट्रोल पंप के प्रबंधक को घेर लिया। सबों से आग्नेयास्त्र का भय दिखाते हुए रुपये की मांग करने लगे। प्रबंधक के पास रुपया नहीं पाकर लाल टीशर्ट पहने अपराथी नोजलमैन सुरेश से रुपये का बैग छीन लिया।
भयवश सुरेश भागने का प्रयास किया। जिसके कारण अपराधी उस पर गोली चला बैठे। वह गोली स्थानीय योगिवाना आलू व्यवसायी सुरेंद्र महतो (५५ वर्ष) के पैर में गोली लगी। पेट्रोल पंप परिसर में गोली चलते ही अफरा - तफरी मच गयी। बदहवास सुरेश का भागने के क्रम में चहारदीवारी फाँद कर कूदा, जिस कारण उसका पैर टूट गया। तब तक स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए व घायलों को उपचार हेतु सीतामढ़ी डा रघुनाथ कुमार व डा वरुण कुमार के यहां भेजने की व्यवस्था किया।
दूसरी अपराधियों का गुट फायरिंग करते हुए नोजलमैन उमेश से भी रुपये बैग छिनते हुए भाग निकला।
अजित एच पी योगिवाना के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार अपराधी सोनबरसा की ओर से आये, लूट मचाया, गोली चलाया, दहशत फैलाया और सीतामढ़ी की ओर भाग निकले।
उधर अपराधियों का गुट भागने के क्रम में निर्मला पेट्रोलियम पाँच माइल से हथियार का भय दिखाते हुए नोजलमैन अशोक सिंह व अरविन्द कुमार राय से रुपये का बैग छीन कर ले भागे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा व पुअनि राजेश कुमार चटर्जी घटनास्थल पहुंचते ही जाँच पड़ताल शुरु किया। उस क्रम में पुलिस को तीन खोखा घटनास्थल से बरामद किया गया।
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद थानाध्यक्ष श्री झा ने अपराधियों की संख्या छः बताया है।
घटनास्थल पर एस पी अभियान विजय शंकर सिंह व डी एस पी वीर धीरेंद्र सहियारा थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह अपने दल - बदल सहित घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच में जुट गए, और अपराधियों की लगभग शिनाख़्त हो चुकी है। बहुत जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे।
मौके पर मौजूद मझौलिया पंचायत के भूतपूर्व मुखिया महेश प्रसाद यादव ने बताया कि योगि़वाना पेट्रोल पंप से पाँच कदम की दूरी पर पुलिस चेक पोस्ट बनी है, फिर भी यह लूट की घटना घटी।
मौके पर मौजूद अजित एच पी पेट्रोल के मालिक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग लूटेरों ने पैतिस हजार रुपया लूट लिया है।
मौके पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन सीतामढ़ी के अध्यक्ष अमित कुमार ने इस तरह की लूट की घटना के बारे में स्थानीय डीएम व एस पी से बात करने के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.