Breaking News

IND vs RSA: भारत ने अपने पहले विश्व कप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया…


क्रिकेट न्यूज:
ICC ODI Match-8 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका


भारत ने बुधवार को आईसीसी विश्व कप 2019 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया। भारत को हालांकि यह जीत आसानी से नहीं मिली। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। भारत को दक्षिण अफ्रीका ने 228 रनों का लक्ष्य दिया जो के भारत ने 47.3 ओवरों में चार विकेट खोकर 230 रन बनाकर जीत हासील की। 

रोहित शर्मा ने विश्व कप में अपना दूसरा शतक बनाया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 34 रनों का अहम योगदान दिया ताकि रन का पीछा करना आसान हो सके। इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने 50 ओवरों में विरोधियों को 227/9 रन पर रोक दिया।

रोहित शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया

कृपया निचे आप अपना कीमती सुझाव दे ताकि हम अपनी सेवा को और बेहतर बना सके


Image source- Google Images

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.