सीतामढ़ी: ट्राइडेंट के द्वारा पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
सीतामढ़ी: आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ट्राइडेंट सेवा संगठन ने किया कार्यक्रम का आयोजन जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश रोशन बिहार प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद ठाकुर जिला अध्यक्ष आशीष कुमार झा के साथ ही अनेक अतिथि गण हुए कार्यक्रम में सम्मिलित कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण के साथ किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजकल के युवा पीढ़ी को जागरूक कर पर्यावरण संबंधित विषयों पर चर्चा गई और तमाम कार्यकर्ता और उपस्थित लोगों को यह संकल्प दिलाया गया की कम से कम एक वृक्ष वह प्रतिदिन लगाएं और इसके साथ ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश रोशन जी ने लोगों को यह बताया कि जिस प्रकार इंसान अपने वैवाहिक जीवन के बाद पुत्र की कामना रखता है उसी प्रकार जीवन में वृक्ष एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान होते हैं इसलिए अपने आसपास पर्यावरण को व्यवस्थित बनाने के लिए वृक्ष अवश्य लगाएं

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.