DU admissions 2019: 28 जून को जारी होगी पहली कटऑफ लिस्ट...
DU admissions 2019: दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून कर दी है। ऐसे में विश्वविद्यालय दाखिले की पहली कटऑफ जारी करने की तारीख भी आगे बढ़ाकर 28 जून कर दी गई है। इससे पहले कटऑफ 20 जून को जारी होने वाली थी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नये शेड्यूल के अनुसार पहली कटऑफ सूची 28 जून को जारी होगा। छात्र, आधिकारिक वेबसाइट http://du.ac.in/ or http://du.ac.in/adm2019/ पर कर कटऑफ चेक कर सकते हैं।
पिछले साल के मुकाबले इस साल कटऑफ ज्यादा रहने वाली है। इस साल कक्षा 12वीं में 95 फीसदी से ज्यादा स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 38.4 फीसदी ज्यादा है।
कट-ऑफ सूची की तिथि:-

| पहली कट-ऑफ सूची | शुक्रवार 28 जून |
| दूसरी कट-ऑफ सूची | गुरुवार, 4 जुलाई |
| तीसरी कट-ऑफ सूची | मंगलवार, 9 जुलाई |
| चौथा कट-ऑफ लिस्ट | सोमवार, 15 जुलाई |
| पांचवीं कट-ऑफ लिस्ट | शनिवार, 20 जुलाई |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.