Breaking News

मस्जिद में ऐलान के जरिये AES से बचाव के लिए किया गया जागरूक

रामगढ़वा से रिपोर्ट, एम० कुमार।
रामगढ़वा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ प्रहस्त कुमार व यूनिसेफ केबी एमसी यूनुस अंसारी के नेतृत्व में मंगलवार को रामगढ़वा प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में जाकर अभियान चलाकर आईएस, जेई व बरसात पूर्व डायरिया नियंत्रण के बारे लोगो को जानकारी दी गई।
वही एएनएम व आशा के द्वारा डायरिया से बचाव, चमकी मरीजो की पहचान घर-घर जाकर बताया गया और रैली के माध्यम से आम जनताओं में जागरूकता लाया गया।


वही डॉ प्रहस्त कुमार ने रामगढ़वा  अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के बारे में लोगो को जानकारी देते हुए आग्रह किया गया कि उसका लाभ जरूर लें और मस्जिद व मंदिर समेत चौक चौपालों से जागरूकता अभियान चलाया जाएं ताकि ग्रामीण जागरूक हो सके।
 वही यूनिसेफ के बीएमसी यूनुस अंसारी  ने बच्चों को समय से टीके दिलवाने व सफाई अपनाते हुए साफ सुथरे भोजनों पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करें।



 वही इस दौरान डुमरी में मस्जिद से एलान के जरिये एईएस व जेई रोगों के कारण व बचाव के लिए जागरूक किया गया।
वही बिसमरापुर मस्जिद के इमाम अब्दुल हसन साहब के एक जागरूकता के लिए मस्जिद से ऐलान के लिए आग्रह किया।मौके पर आशा फैसिलेटर किरण देवी आशा उर्मिला देवी ,साबीत देवी, अनिता देवीमगरी देवी सुसील देवी सहित इत्यादि कर्मी लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.