Breaking News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐलान- मेट्रो और डीटीसी-क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं



दिल्ली न्यूज़ -
बीते सोमवार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया। दिल्ली मेट्रो और डीटीसी-क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। केजरीवाल ने कहा, ‘इसी महीने से नई बसें आनी चालू हो जाएंगी। इस महीने 25 से 30 बसें आ जाएंगी। अगले 12 महीने के अंदर 3 हजार के आसपास बसें दिल्ली में आ जाएंगी।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी बसों में कैमरे होंगे। महिलाओं को फ्री में सफर कराने का प्रावधान दो-तीन महीने में लागू हो जाएगा। मेट्रो से कहा गया है कि वे एक हफ्ते के दौरान इसका प्लान सौंपें। केंद्र सरकार से हमें बात करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम किराया नहीं बढ़ा रहे। हम सब्सिडी दे रहे हैं। इस योजना पर करीब 700-800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सारा खर्च दिल्ली सरकार ही उठाएगी।’

आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से पूछा है कि वह इस योजना को कैसे लागू करेगा? मुफ्त पास की व्यवस्था होगी या कोई अन्य विकल्प होगा? अनुमान है कि योजना को लागू करने पर सरकार पर प्रति वर्ष करीब 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। डीटीसी व क्लस्टर स्कीम की बसों में इसे लागू करने में सरकार के सामने कोई अड़चन नहीं है, मगर मेट्रो में सुरक्षा की दृष्टि से इसे लागू कर पाना थोड़ा टेढ़ा काम है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को मेट्रो के अधिकारियों को बुलाकर इस योजना को लेकर चर्चा की।

‘सक्षम महिलाएं टिकट खरीदकर सफर कर सकती हैं’
केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह योजना किसी एक के लिए नहीं, बल्कि सभी महिलाओं के लिए है। वे महिलाएं जो यात्रा करने के लिए टिकट खरीदने में सक्षम हैं, वे इस सब्सिडी (मुफ्त यात्रा) को छोड़ दें। सक्षम लोग यदि टिकट खरीदेंगे और सब्सिडी छोड़ देंगे तो इससे उनको मदद मिलेगी, जो टिकट खरीदने में असमर्थ हैं।’’

कृपया निचे आप अपना कीमती सुझाव दे ताकि हम अपनी सेवा को और बेहतर बना सके. 
x

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.