!! नियोजित शिक्षकों का महासंघ !!
मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण /बिहार।
![]() |
| - |
गांधी संग्रहालय के सभागार में नियोजित शिक्षक संघ क्रमशः बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल), ऑल बिहार उर्दू बंगला टीईटी शिक्षक संघ, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, अतिथि शिक्षक संघ, अप्रशिक्षित शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर "नियोजित शिक्षक महासंघ" का गठन कर सरकार की दोगली नीति के विरोध का शंखनाद किया। सर्वसम्मति से महासंघ की अध्यक्षता प्रमोद कुमार यादव, संचालन मोहम्मद हुसैन, कार्यक्रम का संयोजक दुर्गा पासवान, महासंघ के प्रवक्ता कमलाकांत सिंह को बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि गांधी की कर्मभूमि पूर्वी चंपारण गांधी संग्रहालय के सभागार से किया गया यह आंदोलन का शंखनाद सरकार को घुटने टेकने के लिए विवश करेगा। महासंघ का निर्माण के लिए सभी संगठनों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब दोगुनी ऊर्जा के साथ समान काम समान वेतन के लिए सरकार को विवश किया जाएगा। शिक्षकों के मान सम्मान के लिए मैं सदैव सर्वस्व कुर्बानी के लिए तैयार था और रहूंगा। बैठक में नागेंद्र पांडे, विवेक, भूषण, रीता गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार सिंह, ठाकुर मुरारी, श्रीनिवास प्रसाद, राजू कुमार, प्रशांत कुमार, अप्रशिक्षित शिक्षक संघ के संदीप कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ राधा मोहन यादव, संजीत कुमार सिंह, नंदकिशोर प्रसाद, श्रीवास्तव रानी, मोहम्मद नौशाद, संजीत कुमार यादव, मोहम्मद जलालुद्दीन, धनंजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह, मोहम्मद नूर आलम, आनंद सागर, सरोज कुमार, अंजनी कुमार सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी ,शशि भूषण कुमार, फिरोज आलम, अमोद कुमार यादव, मोहम्मद जावेद सहित कुल 7 संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.