Breaking News

दरियापुर: भाजपाइयों ने लगाया योग शिविर

दरियापुर - स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ  द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में  पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह के अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें योग गुरु प्रवीण सागर ने दर्जनों योग आसान करके और उपस्थित लोगो से कराकर लोगो को अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित और निरोग रखने की सलाह दी। इस योग शिविर में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने भाग लेते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उपलब्धि भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर एक अहम क़दम है।


उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, प्रसन्न रहें ,करें योग, रहें निरोग, का नारा दिया। इस मौके पर  मो0 कमरुद्दीन अंसारी,मुकेश सिंह,बिनोद राय, विनय शर्मा,अमरनाथ शर्मा,मोनू सिंह,रंजीत ओझा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.