Breaking News

कड़ी धूप में आर टी पी एस काउंटर पर खड़े रहने को मजबूर लोग वृद्धजन

तपती धूप में खड़े वृद्धजन
मशरक: प्रखंड कार्यालय भवन में व परिसर में सरकार के सख्त निर्देश का खुलेआम उल्लंघन हो रहाँ है यानी कड़ाके के धूप को ले लगाई गई रोक के बावजूद इसका  खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा हैं  ।मशरक प्रखंड कार्यालय में अवस्थित आर टी पी एस काउंटर पर शुक्रवार को कड़ाके के धूप में भी सैकड़ो की संख्या में आवेदक पसीना पोछते और कड़ी धूप में खड़े थे ।आजकल बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का फार्म जमा करनें के लिए पंचायतवार तारीख की घोषणा हुईं हैं।

 जिसमें शुक्रवार को सनौली पंचायत के लोगों की लाईन सुबह सात बजे से ही प्रखंड क्रार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर लाईन लग गयी थी। काउंटर पर बराबर देखने को मिला हैं कि लंम्बी लम्बी  लाईनें  लगीं रहतीं हैं ।सबेरे की पौ फटते ही काउंटर पर लोगो को भीड़ बराबर देखी जा सकती है।  कड़ी धूप में खड़ी भीड़ शिकायत भी किसके करें क्यूँ कि दिन के बारह बजे तक प्रखंड विकास पदाधिकारी या उनके समतुल्य का कोई अधिकारी भी अपने कक्ष में नहीं आयें थे ।

मामला तब और रंग लाया जब दिन के बारह बजे के  करीब सैकड़ों की संख्या में वृद्ध आवेदक कड़ी धूप में खड़े खड़े फार्म जमा करनें के लिए अपनें बारी की इन्तजार में थे।और लम्बी लाईने खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी ।वहीं सनौली गाँव से आयें नथुनी प्रसाद ने कहाँ कि वे सुबह छह बजे से हीं वृद्ध जन योजना के लिए फार्म जमा करनें आयें हैं और दिन के बारह बजे तक मेरा फार्म जमा नहीं हुआ जबकि हम दस लोगों के पीछे लाईन में हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.