Breaking News

पूर्वी चम्पारण एडीएम पदाधिकारी ने रामगढ़वा प्रखंड के सभी विभाग के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

रामगढ़वा: जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार सभी पंचायतों व कार्यालयों में लापरवाही की शिकायतों को लेकर रामगढ़वा में जिला वरीय पदाधिकारी (एडीएम) मनोज साह व प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को रामगढ़वा प्रखंड स्तरीय कार्यालय व पंचायतों में विभिन्न कार्यो का औचक निरीक्षण किया गया।

वही एडीएम श्री साह के पीएचसी केंद्र पर अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कम्प मच गया। जाँच के क्रम में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी मांग कर जांच किया गया, तत्पश्चात अस्पताल की साफ-सफाई उपलब्धता व प्रसव के लिए आए हुए मरीजों के सुधार स्थिति के बारें में निगरानी किया।
साथ ही जांच के दौरान एडीएम पदाधिकारी ने कार्यो में कमी को देखकर फटकार लगाते हुए रूके हुए कार्यो को पूरा करने का निर्देश दिया ।


वही विभिन्न निरीक्षण की पृष्ठी करते हुएं बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न पंचायतों में एईएस जागरूकता अभियान का कार्य किया गया हैं। पेमी व एलएसबीए के फील्ड कार्यों का अनुश्रवण, आंगनबाड़ी और पीडीएस दुकानों का निरीक्षण, पंचायत सरकार भवन कार्यालय तथा वहां स्थापित आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण और प्रखंड कार्यालय के वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा की गई और साथ ही राज्य खाद्य निगम गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर निरीक्षण के दौरान बिहार प्रशासनिक महिला पुष्पा कुमारी व उपस्थित कार्यालय के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.