Breaking News

बॉर्डर क्षेत्र के बाजारों में खुलेआम पॉलिथीन में बिक रहा है समान, प्रशासन मौन

मैनाटांड़(प. चम्पारण): इंडो नेपाल बॉर्डर के सटे बाजार मैनाटांड़, इनरवा, पिड़ारी, सकरौल, पुरुषोत्तमपुर, झंझरी आदि बाजारों में पाॅलिथिन बैन के बाद भी दुकानदार खुलेआम ग्राहकों को बेखौफ पाॅलिथिन मे सामान बिक्री कर रहे हैं। सरकार के द्वारा पॉलिथीन बैन की महत्वाकांक्षी योजना बॉर्डर क्षेत्र के इलाकों में पूरी तरह विफल नजर आ रही है। प्रशासन इस पर पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है। विदित हो कि 23 दिसंबर के बाद से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पाॅलिथिन, प्लास्टिक कैरी बैग पर घरेलू और व्यवसाय उपयोग भंडारण निर्माण और परिवहन करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले पर अलग-अलग जुर्माना 2000 से 5000 का प्रावधान भी है। 


कई दिनों तक जागरूकता अभियान तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर पाॅलिथिन व प्लास्टिक पर बैन की जानकारी लोगों को दी गयी। और 23 दिसंबर के बाद से पाॅलिथिन व प्लास्टिक पर बैन लगा दिया गया। फिर भी इन बॉर्डर क्षेत्र के बाजारों में इसका कोई असर नहीं है और खुलेआम धड़ल्ले से दुकानदार पाॅलिथिन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.