Breaking News

!! मठिया भोपत बिद्युत शक्ति उप-केंद्र में तोड़-फोड़ !!

मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण /बिहार। 


-
लखौरा थाना क्षेत्र के मठिया भोपत अवस्थित 33/11 kv विद्युत शक्ति उपकेंद्र में कुछ ग्रामीणों द्वारा तोड़ फोड़ कर बिद्युत आपूर्ति बाधित करने व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते बनकटवा बिद्युत कनीय अभियंता अंकित शुक्ला के द्वारा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र मटिया भोपत के आसपास 9 जून को आई आंधी में विद्युत संरचना की यथासंभव क्षति हुई है।


 विभाग पुनर्निर्माण एवं आपूर्ति बहाली के कार्यों में अनवरत लगा हुआ है। इसी बीच कल नजदीकी मठिया ग्राम के करीब 50 लोगों के द्वारा मठिया भोपत पावर हाउस में जबरन घुसकर मारपीट की गई। इसमें तरुण कुमार ग्राम मठिया, छोटे लाल राय पिता मूर्ति राय ग्राम मठिया, नंदलाल राय पिता राज मंगल राय ग्राम मठिया, अर्जुन कुमार पिता कपिल देव राय ग्राम मठिया आदि शामिल थे।  वहीँ विपिन महतो के द्वारा फोन पर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज किया गया। अन्य करीब 50 अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर्मचारी राजेश कुमार के साथ मारपीट की गई। समस्त विद्युत आपूर्ति जो अभी आंशिक रूप से सुचारू हुई को बंद करा दिया गया। एसडीओ जितेंद्र कुमार का मोबाइल छीनकर फेंक दिया।


उपस्थित कर्मचारियों की हत्या की नीयत से भीड़ द्वारा पत्थरों से हमला भी किया गया। बताया कि इन लोगों द्वारा पूर्व में भी पावर हाउस के कर्मचारियों को धमकाया जाता रहा है। अभी विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का काम शेष है।  पर समस्त कर्मचारी भयभीत होने से बाधा आ रही है। वही ग्रामीणों का कहना है कि बिद्युत शक्ति उप केंद्र मठिया भोपत में होने के बावजूद मठिया भोपत को बिद्युत सप्लाई नहीं दिया गया। जिसको लेकर सुचना देने गए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.