Breaking News

वंचित सोशल फोरम व् शिक्षा सेवक संघ एस सी/एस टी द्वारा किया गया विचार गोष्टी का आयोजन

उद्घाटन करते सामाजिक कार्यकर्तागण
राहुल कुमार, घोड़ासहन।
घोड़ासहन:(पूर्वी चम्पारण) वंचित सोशल फोरम बिहार शिक्षा सेवक संघ एवम अनुसूचित जाति/जन जाति कर्मचारी संघ  घोड़ासहन के संयुक्त तत्वधान में अपनी हक़ में बराबरी और शिक्षा के लिए "आओ मिलकर कदम बढ़ाए विषय पर" का एक दिवसीय सभा का आयोजन माध्यमिक विद्यालय बालक घोड़ासहन प्रांगण में हुआ।


कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर सामाजिक कार्यकता  अनिता देवी , मुंद्रिका कुमारी, गुड़िया कुमारी, रौशन आरा, संगीत कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व् वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता ग़ालिब जी ने अपने संबोधन कहा कि आज भारत का जो ज्ञान, इतिहास एवं साहित्य है उसमें सचेतन रूप में वंचितो का योगदान एवम्  संघर्ष को छोड़ दिया गया है , बिहार का एस सी /एस टी संघ के सहयोग से पूरे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रो मे जाकर वंचित वर्ग के लोगो  से पूर्वजों के योगदान को समाज के सामने अलिखित इतिहास को सामने लाया जायेगा ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेमचंद्र राम, परवेज़ आलम, मनोहर कुमार सहित सैकड़ो सदस्यों ने भाग लिया कार्यक्रम का मंच संचालन मो अनवर हुसैन ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.