Breaking News

पड़ताल: जिलाधिकारी रमन कुमार के तबादले एवं आईएएस रानी कुमारी के वायरल तस्वीर का सच

चंपारण टुडे न्यूज़  डेस्क।
पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी रमन कुमार की तबादलों का खबर सोशल नेटवर्किंग साइट पर धड़ल्ले से प्रसारित की जा रही है ।इसके साथ ही एक तस्वीर को पूर्वी चंपारण  के नए  जिलाधिकारी  के रूप में आईएएस रानी कुमारी को प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे में रानी कुमारी की तस्वीर एवं जिलाधिकारी रमन कुमार कुमार के तबादले की खबर जब चंपारण टुडे टीम को प्राप्त हुई तो हम लग गए इसके पड़ताल में। तह तक जाने के क्रम में जिला अधिकारी रमण कुमार के तबादले को लेकर जिला जनसंपर्क विभाग में संपर्क किया तो पता चला रमन कुमार पूर्वी चंपारण में यथावत है यह सिर्फ अफवाह है, साथ है रानी कुमारी की तस्वीर को जब हमने खंगालना शुरू किया तो यह तस्वीर 2001 की आईएएस स्मिता सभरवाल की है जो फिलहाल तेलंगाना मुख्यमंत्री सचिव के रूप में कार्यरत है ऐसे में जिलाधिकारी रमन की तबादला सिर्फ अफवाह है इसके साथ ही जिस तस्वीर को रानी कुमारी का बताया जा रहा है वह तस्वीर स्मिता सभरवाल की है जो तेलंगना मुख्यमंत्री सचिव के रूप में कार्यरत है। अतः हमारी पड़ताल में यह खबर झूठी साबित हुई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.