Breaking News

‘स्वयं के साथ जुड़ जाना ही योग है' : वीना वोहरा

ग़ाज़ियाबाद, (मंगलवार 21-05-2019)। अखिल भारतीय योग संस्थान रजि.द्वारा जानकी वाटिका नेहरू नगर में आयोजित  7 दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर के द्वितीय दिवस पर शिविर को केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय महामंत्री श्री प्रवीण आर्य जी ने दीप प्रज्वलित कर,ओ३म् की ध्वनि व गायत्री मंत्र से  सत्र को प्रारम्भ किया,उन्होंने शिविरार्थियों को हाथों,पैरों,ग्रीवा व आँखों के सूक्ष्म व्यायाम,ताड़ासन,त्रिकोण आसान,विरेचन क्रिया,आर्ट ऑफ लिविंग भस्रिका का अभ्यास कराया और इसके लाभों की चर्चा की।

शिविर संयोजिका व मुख्य योग शिक्षिका श्रीमती वीना वोहरा जी ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास 12 मंत्रों के साथ कराया और बताया कि सूर्य में तेज व उजाला होता है,प्रभु हमारे अंदर तेज आ जाये, हमारे अन्दर से अज्ञानान्धकार निकल जाए।इससे विशुद्धि चक्र,पाचन तंत्र प्रभावित होता है,स्मृति शक्ति बढ़ती है,यदि चश्मा लगा है तो चश्में का न.कम होता है,हार्ट मजबूत होता है,बॉडी का ग्रोथ व हाइट बढ़ती है,स्वास्थ्य अच्छा होताहै,आदतें सुधरती हैं, एनर्जी लेवल बढ़ता है,फिर शव आसान में विश्राम करने से ऊर्जा ऊष्मा पूरे शरीर मे समाहित होती है,स्वयं के साथ जुड़ जाना ही योग है,अपने आपे में आने से आनन्द की अनुभूति होती है।लेफ्ट साइड से करवट लेकर बैठने से कमर ठीक रहती है।

योग शिक्षिका श्रीमती वीना निश्चल जी ने गुस्से को कंट्रोल करने के लिये कराया शशांक आसान,भुजंगासन,धनुरासन व इसके लाभों की चर्चा करते हुए बताया कि इससे पेट और चेहरा प्रभावित होता है,साइक्लिंग व बालमचलन आसान का अभ्यास कराया ओर कहा कि योग करने से बुद्धि विकसित होती है, हास्यासन से खुश रहते हैं।

संस्थान के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार अरोड़ा ने कहा 'आंधी हो तूफान हो,चेहरे पर मुस्कान हो'भारत माता की जय,वन्दे मातरम के नारे  के साथ साथ उन्होंने कहा कि जहां ऑक्सीजन ज्यादा हो वहां प्राणायाम का अभ्यास करने से प्राण शक्ति बढ़ती है,लंग्स, डायाफ्राम मजबूत होते हैं अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया।योग रोगों से बचाता है।उजयी प्राणायाम खराब गले को ठीक करता है,भ्रामरी प्राणायाम कंसन्ट्रेशन  हेतु अति उत्तम है।

योग शिक्षिका श्रीमती मीना बंसल जी ने एक हृदय स्पर्शी कहानी के माध्यम से सत्य बोलने पर बल दिया।

योग शिक्षिका श्रीमती नेहा गुप्ता व विनीता चौधरीजी ने सूंदर डेमोस्ट्रेशन दिया जिसे देखकर बच्चों ने सुंदर तरीके से अभ्यास किया।

मंच का कुशल संचालन श्री प्रवीण आर्य  जी ने किया व एक गीत "आओ मिल के विचार करें,पहले हम आप सुधरें,फिर जग का सुधार करें" शिविरार्थिओं से बुलवाया।

इस अवसर पर श्रीमती मीनू गोयल,कुमकुम गोयल  दीपा गोयल,अनिता गोयल आदि ने एक सामूहिक गीत "इतनी शक्ति हमें दे ना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना" की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

विशेष आमंत्रित दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ पुलकित अरोड़ा जी ने आज शिविरार्थिओं को दांतों की देख भाल कैसे की जाए,पर विस्तृत जानकारी दी।

संस्थान के उपाअध्यक्ष श्री लक्ष्मण गुप्ता जी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।वैदिक प्रार्थना,शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ सत्र को विश्राम दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.