!! टीईटी -एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा !!
मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण /बिहार।
![]() |
| - |
टीईटी- एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, पूर्वी चंपारण की बैठक नरसिंह बाबा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। जिसमें प्रमुख मुद्दा समान काम समान वेतन पर आगे की रणनीति का रहा। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए समय परिवर्तन, प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन निर्धारण, वरीयता के आधार पर प्रभारी बनाने व बकाये एरियर भुगतान पर विस्तृत विमर्श करते हुए रणनीति तय किया गया। बैठक को अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रियरंजन सिंह ने कहा कि समान काम समान वेतन का सवाल केवल शिक्षकों का सवाल नही है, बल्कि यह सीधे- सीधे बिहार के सरकारी स्कूलों को बचाने का सवाल है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में सरकारी दलीलों का जिस तरह से भंडाफोड़ हुआ है। उससे स्पष्ट है कि सरकारें सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को ठेका संविदा के दलदल में उलझाकर उसे नष्ट करने का षड्यंत्र कर रही है। शिक्षा और समानता के मौलिक अधिकारों पर हमला करके सरकार बहुसंख्यक ग्रामीण गरीबों के बच्चो को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा से बेदखल करने का साजिश कर रही है। एक तरफ शिक्षकों को समान काम समान वेतन से वंचित करने और अस्थायी शिक्षकों के बहाली के जरिये ग्रामीण गरीबों के बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित करने की साजिश हो रही है तो दूसरी तरफ बिहार के लाखों-लाख नौजवानों के समतामूलक संवैधानिक अधिकारों को पूरी तरह कुचला जा रहा है। हमें इस भीषण परिस्थिति में पूरी तरह गोलबंद होकर आगे आना ही होगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मणिभूषण यादव, तरुण पासवान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अन्यायपूर्ण फैसले एवं जिला शिक्षा कार्यलय में व्याप्त अराजकता के विरुद्ध हमारा संघ एक जून को डीईओ कार्यालय मेंअनिश्चितकालीन तालाबंदी करते हुए प्रतिरोध सभा का आयोजन करेगा। साथ ही मोतिहारी का शिक्षक समुदाय व्यापक एकता के तमाम पहल का स्वागत करते हुए शिक्षा बचाने की लड़ाई में मुस्तैदी के साथ उतरेंगे। बैठक का संचालन संयुक्त रूप से संयोजक रामविनय शर्मा एवं रंजीत यादव ने किया। मौके पर जकी अहमद, मदन प्रसाद यादव, दीपेंद्र कुमार, कार्तिक कुमार, नामिता किरण, अनिल यादव, नरेंद्र पाठक, रामशंकर गुप्ता, सुनील उपाध्याय मुकेश कुमार, सन्नी कुमार, रंजीत कुमार व रंजन यादव समेत विभिन्न प्रखंडों के नेतृत्वकारी शिक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.