घोड़ासहन: रेप के प्रयास में तीन नामजद, 1 गिरफ्तार
घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बांगरी में रेप के प्रयास का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर किशोरी के पिता बंगरी निवासी वैद्यनाथ प्रसाद ने तीन नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना को दिए आवेदन में बताया गया है कि सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे घर के सभी लोग घर में चल रहे शादी समारोह के पूजा मटकोर में व्यस्त थे तभी अभियुक्तगण आए और किशोरी को अकेला पा मुंह बांधकर बसवारी में ले गया जहां किशोरी के घिघियाने पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और किसी तरह किशोरी की जान बच पायी। थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास का आवेदन दिया गया जिसके आधार पर मुख्य अभियुक्त उदय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ऐसा कब तक चलता रहेगा हमारे देश में सुधार नहीं हो पा रही है
जवाब देंहटाएं