Breaking News

घोड़ासहन: किशोरी की हत्या कर फेंका शव

चंपारण टुडे न्यूज डेस्क।
घोड़ासहन के निमुईया गांव में एक लड़की की हत्या कर झाड़ी में शव फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार की सुबह काम करने जा रहे ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। किशोरी की पहचान इसी गांव के विरजन मुखिया की पुत्री के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कुमार रोशन ने बताया कि मृतका के मुंह से झाग व नाक से खून निकल रहा था। उसकी सलवार फ़टी हुई थी।  उन्होंने बताया कि अन्यत्र हत्या कर उसकी शव यहां फेंक दी गई थी ऐसा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा की हत्या कैसे हुई थी दुष्कर्म हुई है या नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.