घोड़ासहन: नाला अवरुद्ध कर पानी रोका
टुनटुन कुमार सिंह, घोड़ासहन।
लौखान पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर लौखान गांव में अनाधिकृत रूप से गैरमजरूआ नाले को भरने व अतिक्रमण को लेकर पंचायत मुखिया श्रीमती धनराजी देवी ने अंचलाधिकारी को दिए आवेदन में जमीन खाली कराने के लिए कुछ लोगों को नामित किया। आवेदिका ने अपने आवेदन मैं बताया कि उक्त जमीन में सार्वजनिक रूप से नाला का पानी गिरता था लेकिन नाले को भर देने से लोगों को पानी गिरने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.