Breaking News

घोड़ासहन: रा0 म0 वि0 जमुनिया खास के प्रधानाध्यापक पर लगाया गया अनियमितता का आरोप

चंपारण टुडे न्यूज़ डेस्क।
विद्यालय  के शिक्षक मो खुर्शीद आलम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए एक आवेदन पत्र में राजकीय मध्य विद्यालय जमुनिया खास के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर यह आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में विभिन्न तरह की राशियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसके साथ ही विद्यालय को प्राप्त विकास की राशि ₹75000 का गबन होने की भी आशंका जाहिर की ।
साथ ही एक वायरल वीडियो में विद्यालय के मध्यान्ह भोजन की भी पोल खुलती दिख रही है जिसमें शाकाहारी बच्चों को फल देने का प्रावधान है तो वही विद्यालय द्वारा शाकाहारी बच्चों को सिर्फ एक parle-g दिया जा रहा है, अर्थात् विद्यालय की नजर में एक अंडा बराबर एक पारले जी। वहीं विद्यालय के ही एक शिक्षक खुर्शीद आलम ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की हाजिरी को लेकर भी अनियमितताएं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.