पटनावासियों के लिए खुशखबरी : बिहार के राजधानी में दिखेंगी, सुप्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र की सैंड आर्ट
- पटना समाहरणालय परिसर में सैंड आर्ट से बनायीं जाने वाली मधुरेन्द्र की कलाकृतियां करेंगी, मतदाताओं को जागरूक।
- डीएम कुमार रवि ने पटना के सभी मतदाताओं को रेत कला से जागरूक करने के लिये मधुरेन्द्र को किया आमंत्रित
पटना : बिहार की राजधानी पटना के समाहरणालय परिसर में 4 मई से विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र की रेत कलाकृतियां मतदाताओं को जागरूक करेंगी। जिसका शुभारंभ पटना जिलाधिकारी कुमार रवि करेंगे। पटना सहित जिले के कई क्षेत्रीय लोग भी अब इनके रेत कला को देख सभी मतदाता 19 मई को अपनी वोट दान कर सकते हैं।
![]() |
| सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र |
बता दे कि स्वीप आईकॉन सह प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र द्वारा बनाई गयीं रेत कलाकृतियां बगल के गांधी मैदान से होकर समाहरणालय परिसर में घूमने आए सभी वरीय अधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों सहित हजारों राहगीरों तथा आमजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।
गौरतलब हो कि बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के बिजबनी घोड़ासहन निवासी सैंड आर्टिस्ट मधरेंद्र अपनी रेत कला के बदौलत राज्य ही नहीं अपितु पूरे हिन्दुस्तान का नाम विश्वपटल पर अंकित कर अपनी देश का मान-सम्मान बढ़ा रहें हैं। आये दिन मधुरेन्द्र सामाजिक सरोकार से जुड़ी जवलंत विषयों, महत्वपूर्ण तिथियां देश विदेशों में हुई प्राक्रतिक घटनाओं पर भी तुरंत अपनी कलाकृतियां बनाकर समाज को एक नया संदेश देते हैं।
बहरहाल 28 अप्रैल को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी समाहरणालय प्रवेशद्वार के बायीं ओर बनी सैंड आर्ट को जिलाधिकारी रमण कुमार ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मधुरेन्द्र द्वारा बनायीं गई विशालकाय सैंड आर्ट का फीता काटकर शुभारंभ किया था, जो अभी भी इनकी कलाकृति जिले के सभी मतदातओं को अपना 12 मई वोट देने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.