Breaking News

!! ट्रेन से कटकर दो की मौत !!

राहुल कुमार/घोड़ासहन/पूर्वी चम्पारण/बिहार

!! घटना को लेकर दो घंटे तक खड़ी रही सवारी गाड़ी !!

-
दरभंगा-रक्सौल रेलखंड के घोड़ासहन एवं कुण्डवा चैनपुर रेलवे स्टेषन के बीच जगीरहा कोठी ( पीलर संख्या 148किमी ) रेलवे ढाला के समीप ट्रेन
-
से कटकर एक अज्ञात बृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 60 वर्श बताई जा रही है। वहीं अब तक महिला की पहचान नही हो पाई है। वहीं दूसरी ओर कुण्डवा चैनपुर एवं गुरहनवा स्टेषन के बीच चैनपुर ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। ब्यक्ति के हाथ मे झोला लटका है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्यक्ति बाजार करने जा रहा था। वही भीड़ से आ रही जानकारी के अनुसार उक्त ब्यक्ति कान से कम सुनने वाला था। हालांकि दोनों ही मृतको की पहचसन खबर लिखे जाने तक नही हो पाई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.