!! 20 बोतल ब्लैक ओके नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार !!
!! नेपाल से बाइक की डिक्की में लेकर आ रहा था शराब , एसएसबी ने खदेड़ कर पकड़ा !!
राहुल कुमार /घोड़ासहन/ पूर्वी चम्पारण /बिहार
भारत-नेपाल सीमा से एस एस बी ने अगरवा बॉर्डर के पास से 20 बोतल ब्लैक ओके नामक नेपाली शराब सहित एक ग्लैमर बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकडे गए युवक की पहचान स्थानीय अग्रवा गाँव निवासी मनीष कुमार (17) के रूप में की गयी, घटना की जानकारी एस एस बी अथमोहान के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमान्डर ओमकार सिंह ने बताया की नेपाल की ओर आ रही बाइक सवार ने गस्ती टीम को देखते ही भागने लगा जिसे शक के आधार पर हमारे जवानो ने खदेड़ कर पकड़ लिया वही एक अन्य साथी भागने में सफल रहा , पकडे गए युवक को मेडिकल फिटनेस के बाद न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है ।।
राहुल कुमार /घोड़ासहन/ पूर्वी चम्पारण /बिहार
![]() |
| - |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.