!! मछली के कैरेट से धराया दारू !!
राहुल कुमार /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण /बिहार।
![]() |
| तस्कर |
बिहार में शराबबंदी के बाद से शराब तस्करो द्वारा तरह तरह के हथकण्डे अपनाये जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार की सुबह पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन स्थित भारत नेपाल सीमा के अगरवा बॉर्डर के नजदीक का आया है। जहां एक मछली बेचने वाले ने मछली के कैरेट / ट्रे के अंदर शराब छुपा कर नेपाल से ले कर आ रहा था। जिसे एसएसबी ने शक के आधार पर रोक कर चेक किया। जहां से 60 पीस नेपाली शराब की बोत्तल बरमद हुई। एसएसबी अठमोहान के सबइंस्पेक्टर सह कैंप प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गाँव निवासी विनोद शाह के रूप में की गयी है। जिसे मेडिकल फिटनेस के बाद जितना थाना को सौप दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.