Breaking News

!! चोरों ने बनाया जेनेरल स्टोर को निशाना !!

राहुल कुमार /घोड़ासहन /पूर्वी चंपारण /बिहार ।



जाँच करते \घोडासहन पुलिस 
पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता चौक अवस्थित एक जेनेरल स्टोर को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि पहले चोरों ने सटर खोलने का असफल प्रयाश किया। फिर दूसरे तरफ ग्रिल से हाथ लगा कैश काउंटर को गिरा दिया व स्क्रू ड्राइवर से गल्ला को जबरदस्ती खोल कैश उड़ा ले गया। दुकान का नाम शाव एंटरप्राइजेज बताया जा रहा है। दुकान मालिक कुंदन शाव ने बताया कि चोरों द्वारा करीब तीस हजार भारतीय व करीब दश हजार नेपाली रुपया के साथ साथ कुछ ठंढा के बोतलों  पर हाथ साफ किया गया है। इधर सूचना पर पहुंची घोड़ासहन पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.