!! नवजात का शव मिला !!
पूर्वी चंपारण (बिहार)
![]() |
| पुल के नीचे प्लास्टिक पर पड़ा नवजात का शव |
घोड़ासहन लैंन बस्वरिया रोड अवस्थित टिकुलिया माई मंदिर के समीप पुल के नीचे एक नवजात का शव लोगो मे कौतूहल का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों से ही शव पुल के नीचे पड़े होने की बात बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार नवजात को प्लास्टिक में लपेटकर वहां फेका गया प्रतीत होता है। जिसपर ताजे खून के निशान है। वही नवजात में अभी भी नाल लगा हुआ है। नवजात को किन परिस्थितियों में फेंका गया अबतक यह स्पष्ट नही हो पाया है। वही लोगो मे तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.