 |
| - |
12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर सरकार व सरकारी कर्मी कृत संकल्प है। जगह जगह मतदाता जागरूकता अभियान चले जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मतदाता जागरूकता को लेकर केआरपी अनीता देवी के नेतृत्व में घोडासहन प्रखंड के रा म वि जमुनिया खास से साईकिल रैली निकाला गया। रैली में केआरपी श्री देवी के अलावें विद्यालय प्रधान मधूमिता, शिक्षक मुकेश कुमार, संजय कुमार, खुरशिद आलम, जफीर आलम से साथ साथ अन्य शिक्षक एवं कक्षा 6,7,8 के छात्रों ने भाग लिया।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.