!!निलंबन मुक्ति के लिए भटक रहा शिक्षक!!
पूर्वी चम्पारण (बिहार)
घोड़ासहन प्रखंड अवस्थित राजकीय मध्य विद्यालय लैन के शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार निलंबन मुक्ति के लिए सरकारी दफतर का चक्कर काट रहे है। जिसको लेकर शिक्षक द्वारा कई बार स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत भी कराया जा चुका है।
![]() |
| आवेदन का अंश |
यहां बताते चले कि उक्त शिक्षक घोड़ासहन कांड संख्या 432/16 में न्यायलय ने बरी कर दिया है. बरी होने के बाद उसने एक मार्च 2018 को बीडीओ को पत्र देकर जिसमें शिक्षा समिति द्वारा तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। वहीं शिक्षक का कहना खुद को निलंबन मुक्त करने की मांग की थी। दो माह तक कोई कार्यवाई नहीं होने पर न्यायलय के आदेश की सच्ची प्रतिलिपि के साथ पुनः आवेदन दिया। फिर भी कोई कार्यवाई नहीं हुई। शिक्षक ने 10 नवंबर 2018 को बिहार लोक शिकायत निवारण के समक्ष तथा 7 दिसंबर को डीएम को आवेदन देकर मामले को रखा था। निलंबन के कारण शिक्षक व् उसके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो हो गई है. बीडीओ अशोक कुमार की माने तो शिक्षक को निलंबन मुक्त करने के लिए दिशा-निर्देश माँगा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.