Breaking News

!! भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से करोड़ो का सांप बरामद, तस्कर गिरफतार !!

पूर्वी चम्पारण (बिहार)


एसएसबी के द्वारा गिरफ्तार तस्कर 
घोड़ासहन प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र अवस्थित बजरंग चौक से मंगलवार दोपहर कुंडवा चैनपुर एसएसबी ने करोड़ो रूपय मुल्य के सांप के साथ एक तस्कर को गिरफतार किया है। एसएसबी कुण्डवा चैनपुर के उप-सहायक निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इस ऑपरेषन को अंजाम दिया गया। वहीं बताया कि पकड़ा गया सांप का नाम ‘‘सैंड बोआ’’  है। जिसका विदेषों में अनुमानित कीमत डेढ करोड़ से पांच करोड़ तक बताया जा रहा है। वहीं भारत में इसकी कीमत पांच-सात लाख बताया जा रहा है। उक्त सांप का उपयोग दमा, लकवा एवं पावर बढाने के लिए विदेषों में मुहमंगा रकम पर दिया जाता है। गिरफतार तस्कर की पहचान पूर्वी चम्पारण जिले के पताही थाना क्षेत्र अवस्थित सुगा पीपर गांव निवासी षिवचन्द्र साह के रूप में की गई है। गिरफतार तस्कर एवं जप्त सांप को वन प्रमंडल मोतिहारी को सुपुर्द कर दिया गया है। छापेमारी टीम में एसएसबी के सहायाक उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह के अलावे समान्य आरक्षी मदन लाल एवं अन्य जवान षामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.